यूनानी स्वतंत्रता युद्ध

 : ग्रीस की आजादी का संघर्ष 1821 में शुरु हुआ था। जिन लोगों को देशनिकाला दे दिया गया था उन्होंने ग्रीस के राष्ट्रवादियों को भारी समर्थन दिया। पश्चिमी यूरोप के लोग प्राचीन ग्रीक संस्कृति का सम्मान करते थे, इसलिए उन्होंने भी ग्रीस के राष्ट्रवादियों का समर्थन किया। कवियों और कलाकारों ने जन भावना को राष्ट्रवादियों के पक्ष में करने की भरपूर कोशिश की। यह याद रखना चाहिए कि ग्रीस उस समय ऑटोमन साम्राज्य का एक हिस्सा हुआ करता था। आखिरकार 1832 में कॉन्स्टैंटिनोपल की ट्रीटी हुई और ग्रीस को एक स्वतंत्र देश की मान्यता मिल गई। ग्रीस की आजादी की लड़ाई से पूरे यूरोप के पढ़े लिखे वर्ग में राष्ट्रवाद की भावना और मजबूत हुई।

👤 Login
×

Student Dashboard

Checking login status...