काउंट कैमिली दे कावूर

 इटली के एकीकरण में काउंट कैमिली दे कावूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह पिडमॉंट सार्डीनिया के प्राइम मिनिस्टर थे। वह न तो कोई क्रांतिकारी थे और न ही लोकतांत्रिक। इटली के कई अन्य अभिजात वर्ग के लोगों की तरह वह धनी और सुशिक्षित थे। उनकी भी पकड़ इतालवी भाषा के मुकाबले फ्रेंच भाषा पर अधिक थी। कैवर ने फ्रांस से एक कूटनीतिक गठबंधन किया और 1859 में ऑस्ट्रिया की सेना को हरा दिया। उस लड़ाई में सैनिकों के अलावा कई सशस्त्र स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया था जिनकी अगुवाई जिउसेपे गैरीबाल्डी कर रहे थे। सन 1869 की मार्च के महीने में वे दक्षिण इटली और ट्रू सिसली के राज्य को ओर बढ़े। उन्होंने स्थानीय किसानों का समर्थन जीता और फिर स्पैनिश शासकों को सत्ता से हटा दिया। 1861 में विक्टर एमानुयेल को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया। कावूर उस एकीकृत इटली के प्राइम मिनिस्टर बन गये।

👤 Login
×

Student Dashboard

Checking login status...