बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा?

 उत्तर: बाल्कन का एक बड़ा हिस्सा ओटोमन साम्राज्य के नियंत्रण में था। लेकिन वह ऐसा दौर था जब ओटोमन साम्राज्य बिखर रहा था और बाल्कन में रोमांटिक राष्ट्रवादी भावना बढ़ रही थी। पूरी उन्नीसवीं सदी के दौरान ओटोमन साम्राज्य ने आधुनिकीकरण और आंतरिक सुधारों के द्वारा अपनी ताकत बढ़ाने की असफल कोशिश की थी। एक एक करके ऑटोमन के अधीनस्थ यूरोपीय देश अलग होते गये और अपनी आजादी की घोषणा करते गये। लेकिन उस प्रक्रिया के दौरान यह क्षेत्र कई गंभीर झगड़ों का अखाड़ा बन चुका था। बाल्कन पर नियंत्रण पाने का उद्देश्य भी इन झगड़ों में शामिल था।

👤 Login
×

Student Dashboard

Checking login status...